झाझा:चांय पंचायत में आयोजित की गई आमसभा

आज झाझा प्रखंड क्षेत्र के चाँय पंचायत स्थित पैक्स गोदाम परिसर में एक आम सभा का आयोजन किया गया।इस सभा की अध्यक्षता पंचायत समिति प्रतिनिधि दशरथ साह ने की। पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद साह और स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में यह बैठक किसानों की समस्याओं और सरकारी योजनाओं पर केंद्रित रही।सभा की शुरुआत में पैक्स अध्यक्ष ने आमंत्रित ग्रामीणों का स्वागत करते हुए पंचायत में चल रही योजनाओं की स्थिति और किसानों की भूमिका पर प्रकाश डाला।इस मौके पर कृषि से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें खाद-बीज की उपलब्धता,सिंचाई की व्यवस्था, फसल बीमा,समर्थन मूल्य पर खरीदी जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं।सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं।बैठक में उपस्थित बीसीओ (प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी) ने किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर किसान हित में हर संभव प्रयास किया जा रहा है और आने वाले समय में व्यवस्था को और पारदर्शी बनाया जाएगा।इस सभा में मुख्य रूप से मनोज साह,कृष्णनंदन राय,कामदेव साव,हरिशंकर साव,अशोक रावत,अरविंद यादव,नंदकिशोर साव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय किसान व ग्रामीण उपस्थित रहे।सभी ने आम सभा को एक सकारात्मक पहल बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की मांग की।

  • Kumar Harsh

    -Sharp, Bold & Unfiltered Journalism! -Registered Journalist in Bihar Diary by IPRD, Bihar Govt.

    Related Posts

    गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

    झाझा की धार्मिक पहचान मानी जाने वाली श्री कृष्ण गौशाला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को गौशाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने झाझा थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह…

    झाझा:पुनर्जीवित होगा राजस्थान नवयुवक संघ,हुई बैठक….

    अग्रवाल पंचायत भवन परिसर में रविवार को राजस्थान नवयुवक संघ के पुनर्गठन एवं संगठन को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से चुनावी सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता सीताराम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

    गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

    झाझा:पुनर्जीवित होगा राजस्थान नवयुवक संघ,हुई बैठक….

    झाझा:पुनर्जीवित होगा राजस्थान नवयुवक संघ,हुई बैठक….

    झाझा में बिजली की स्थिति दयनीय,लोग परेशान

    झाझा में बिजली की स्थिति दयनीय,लोग परेशान

    नहीं रहे बाबा!अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़,झाझा में शोक की लहर

    नहीं रहे बाबा!अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़,झाझा में शोक की लहर

    वाहन चेकिंग में जब धराए पार्षद महोदय,नहीं काम आई पहचान,कटा 8 हजार का चालान

    वाहन चेकिंग में जब धराए पार्षद महोदय,नहीं काम आई पहचान,कटा 8 हजार का चालान

    चिहरा थानेदार कुंज बिहारी के रडार पर शराब माफिया,ऐसे हो रही धर पकड़

    चिहरा थानेदार कुंज बिहारी के रडार पर शराब माफिया,ऐसे हो रही धर पकड़