गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

झाझा की धार्मिक पहचान मानी जाने वाली श्री कृष्ण गौशाला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को गौशाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने झाझा थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान गौशाला की सुरक्षा, गोवंशों की देखभाल एवं निर्माणाधीन भवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

गौशाला के उपाध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि पूर्व थानाध्यक्ष श्री राजेश शरण ने गौशाला को पुनर्जीवित किया था।वर्तमान में गौशाला में 180 से अधिक गाय एवं अन्य गोवंशों का संरक्षण किया जा रहा है। साथ ही परिसर में नए भवन का निर्माण कार्य भी चल रहा है। ऐसे में गोवंश, निर्माण सामग्री और अन्य संसाधनों की सुरक्षा के मद्देनजर स्थायी चौकीदार की नियुक्ति आवश्यक है। उन्होंने थानाध्यक्ष को गौशाला का निरीक्षण करने का भी आग्रह किया।

वहीं गौशाला के सचिव दयाशंकर प्रसाद उर्फ सोनू बरनवाल ने कहा कि पूर्व में गौशाला की दानपेटी चोरी होने की घटना हो चुकी है।ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग जरूरी है।उन्होंने बताया कि समय-समय पर पुलिस प्रशासन का सहयोग समिति को मिलता रहा है।थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने समिति को भरोसा दिलाया कि गौशाला की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग है।उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।बैठक में गौभक्त अजय छापड़िया, अनूप केशरी सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Kumar Harsh

-Sharp, Bold & Unfiltered Journalism! -Registered Journalist in Bihar Diary by IPRD, Bihar Govt.

Related Posts

झाझा:पुनर्जीवित होगा राजस्थान नवयुवक संघ,हुई बैठक….

अग्रवाल पंचायत भवन परिसर में रविवार को राजस्थान नवयुवक संघ के पुनर्गठन एवं संगठन को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से चुनावी सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता सीताराम…

झाझा में बिजली की स्थिति दयनीय,लोग परेशान

झाझा में बिजली व्यवस्था दयनीय, घंटों की कटौती से लोग परेशान।नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। लगातार हो रही बिजली कटौती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

झाझा:पुनर्जीवित होगा राजस्थान नवयुवक संघ,हुई बैठक….

झाझा:पुनर्जीवित होगा राजस्थान नवयुवक संघ,हुई बैठक….

झाझा में बिजली की स्थिति दयनीय,लोग परेशान

झाझा में बिजली की स्थिति दयनीय,लोग परेशान

नहीं रहे बाबा!अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़,झाझा में शोक की लहर

नहीं रहे बाबा!अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़,झाझा में शोक की लहर

वाहन चेकिंग में जब धराए पार्षद महोदय,नहीं काम आई पहचान,कटा 8 हजार का चालान

वाहन चेकिंग में जब धराए पार्षद महोदय,नहीं काम आई पहचान,कटा 8 हजार का चालान

चिहरा थानेदार कुंज बिहारी के रडार पर शराब माफिया,ऐसे हो रही धर पकड़

चिहरा थानेदार कुंज बिहारी के रडार पर शराब माफिया,ऐसे हो रही धर पकड़