जमुई जिले के चिहरा थाना अंतर्गत चतरो सरौन के रास्ते में एक चार पहिया वाहन से पुलिस ने छापेमारी के दौरान अवैध शराब के साथ वाहन समेत एक युवक एवं एक नाबालिक लड़की को गिरफ्तार किया है।दरअसल थानाध्यक्ष कुंज बिहारी ने सर्च अभियान के दौरान संदेह होने पर चार पहिया वाहन का पीछा किया और उसके बाद तलाशी के दौरान उस वाहन से ब्लैक डॉग कंपनी का 35 बोतल शराब,वैट कंपनी का 35 बोतल शराब के साथ एक लोडेड पिस्टल व सात राउंड गोली भी बरामद किया।पुलिस ने वाहन को जप्त करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।जिसमें पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी 23 वर्षीय मौर्यो कुंडू व दुर्गापुर की एक 17 वर्षीय नाबालिक शामिल है।मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस के कथनानुसार गिरफ्तार अभियुक्त शराब व पिस्टल लेकर दरभंगा जा रहे थे।





