झाझा क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी समाजवादी सह 1974 आंदोलन के नेता लक्ष्मण झा जो बाबा के नाम से मशहूर थे,का निधन कल रांची के मेदांता अस्पताल में हो गया।उनके सुपुत्र सौरभ झा ने बताया कि वे लंबे समय से बीमार थे जिसके बाद उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया और कल उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।
इस खबर के बाद एक तरफ जहां पूरे झाझा और जमुई में शोक की लहर है तो वहीं झाझा के पूर्व थानाध्यक्ष राजेश शरण व केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट झाझा के अध्यक्ष सुरेश यादव ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी संवेदना प्रकट करते हुए झाझा वासियों के लिए इसे अपूरणीय क्षति बताया।वहीं सुरेश यादव ने स्वर्गीय बाबा के निधन उपरांत उनके निजी आवास पर पहुंचकर पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया।





