झाझा में बिजली की स्थिति दयनीय,लोग परेशान

झाझा में बिजली व्यवस्था दयनीय, घंटों की कटौती से लोग परेशान।नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। लगातार हो रही बिजली कटौती से आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन हो या रात बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।भीषण गर्मी और उमस के बीच बार-बार बिजली जाने से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, वहीं छोटे दुकानदारों और व्यवसायियों का कामकाज भी बाधित हो रहा है।

बिजली गुल होने से विद्यार्थियों को हो रही परेशानी

विद्यार्थियों की पढ़ाई और बुजुर्गों व मरीजों को भी काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। लोगों ने बिजली विभाग से नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Kumar Harsh

-Sharp, Bold & Unfiltered Journalism! -Registered Journalist in Bihar Diary by IPRD, Bihar Govt.

Related Posts

गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

झाझा की धार्मिक पहचान मानी जाने वाली श्री कृष्ण गौशाला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को गौशाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने झाझा थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

झाझा:पुनर्जीवित होगा राजस्थान नवयुवक संघ,हुई बैठक….

झाझा:पुनर्जीवित होगा राजस्थान नवयुवक संघ,हुई बैठक….

झाझा में बिजली की स्थिति दयनीय,लोग परेशान

झाझा में बिजली की स्थिति दयनीय,लोग परेशान

नहीं रहे बाबा!अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़,झाझा में शोक की लहर

नहीं रहे बाबा!अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़,झाझा में शोक की लहर

वाहन चेकिंग में जब धराए पार्षद महोदय,नहीं काम आई पहचान,कटा 8 हजार का चालान

वाहन चेकिंग में जब धराए पार्षद महोदय,नहीं काम आई पहचान,कटा 8 हजार का चालान

चिहरा थानेदार कुंज बिहारी के रडार पर शराब माफिया,ऐसे हो रही धर पकड़

चिहरा थानेदार कुंज बिहारी के रडार पर शराब माफिया,ऐसे हो रही धर पकड़