झाझा:पुनर्जीवित होगा राजस्थान नवयुवक संघ,हुई बैठक….

अग्रवाल पंचायत भवन परिसर में रविवार को राजस्थान नवयुवक संघ के पुनर्गठन एवं संगठन को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से चुनावी सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता सीताराम पोद्दार ने की।चुनाव अधिकारी के रूप में संतोष झुनझुनवाला एवं देवी प्रसाद सुल्तानिया ने चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया।सभा में सर्वसम्मति से लक्ष्मण बंका को राजस्थान नवयुवक संघ का अध्यक्ष तथा प्रशांत सुल्तानिया को महासचिव पद पर निर्विरोध मनोनीत किया गया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित लोगों ने स्वागत करते हुए संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।इस अवसर पर अग्रवाल पंचायत समिति के अध्यक्ष प्रभाष बंका,महामंत्री सौरभ गोयल,राजस्थान नवयुवक संघ के वरिष्ठ एवं वर्तमान युवा सदस्य सहित अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Kumar Harsh

-Sharp, Bold & Unfiltered Journalism! -Registered Journalist in Bihar Diary by IPRD, Bihar Govt.

Related Posts

गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

झाझा की धार्मिक पहचान मानी जाने वाली श्री कृष्ण गौशाला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को गौशाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने झाझा थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह…

नहीं रहे बाबा!अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़,झाझा में शोक की लहर

झाझा क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी समाजवादी सह 1974 आंदोलन के नेता लक्ष्मण झा जो बाबा के नाम से मशहूर थे,का निधन कल रांची के मेदांता अस्पताल में हो गया।उनके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

झाझा:पुनर्जीवित होगा राजस्थान नवयुवक संघ,हुई बैठक….

झाझा:पुनर्जीवित होगा राजस्थान नवयुवक संघ,हुई बैठक….

झाझा में बिजली की स्थिति दयनीय,लोग परेशान

झाझा में बिजली की स्थिति दयनीय,लोग परेशान

नहीं रहे बाबा!अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़,झाझा में शोक की लहर

नहीं रहे बाबा!अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़,झाझा में शोक की लहर

वाहन चेकिंग में जब धराए पार्षद महोदय,नहीं काम आई पहचान,कटा 8 हजार का चालान

वाहन चेकिंग में जब धराए पार्षद महोदय,नहीं काम आई पहचान,कटा 8 हजार का चालान

चिहरा थानेदार कुंज बिहारी के रडार पर शराब माफिया,ऐसे हो रही धर पकड़

चिहरा थानेदार कुंज बिहारी के रडार पर शराब माफिया,ऐसे हो रही धर पकड़