बिहार में मानसून के करवट लेते ही तेज हवा,बारिश और ठनका गिरने से काफी नुकसान होने की खबर लगातार मिल रही है।।इस बीच जमुई जिले के झाझा के श्री कृष्ण गौशाला में शुक्रवार को विशाल पेड़ तेज हवा और बारिश के कारण गौशाला की चारदीवारी पर गिर गया जिससे गौशाला की चारदीवारी क्षतिग्रस्त होकर टूट गई।।

जानकारी देते हुए श्री कृष्ण गौशाला के सचिव दयाशंकर प्रसाद उर्फ सोनू बरनवाल ने बताया कि पाई पाई इकट्ठा करके लोगों के सहयोग से गौशाला के जर्जर भवन को दुरुस्त करने का काम हो रहा है ऐसे में चारदीवारी पर पेड़ गिरने से गौशाला को काफी नुकसान हुआ है।।बता दें कि जिस पेड़ के टूटने से गौशाला की चारदीवारी क्षतिग्रस्त हुई वह पेड़ वर्षो पुराना और विशाल था।।और लगातार हो रही वर्षा ने इसे प्रभावित कर दिया।।हालांकि गौशाला के उपाध्यक्ष सुरेश यादव ने भी गौशाला पहुंचकर इसका मुआयना किया और कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से चारदीवारी का दुरुस्त होना अत्यंत जरूरी है।।इसपर गौशाला के पदाधिकारी प्रयासरत है।।वहीं गौशाला के पदाधिकारियों ने इसपर अपनी चिंता जाहिर करते हुए झाझा वासियों से हर संभव मदद करने की अपील की है।।इस मौके पर खुदरा विक्रेता संघ के उपाध्यक्ष रणधीर माथुरी भी मौजूद रहे।






