एसडीएम ने गौशाला पहुंच वर्तमान स्थिति का किया मुआयना

शनिवार को जमुई एसडीएम सह श्रीकृष्ण गौशाला झाझा के अध्यक्ष अभय कुमार तिवारी गौशाला का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।।इस दौरान उन्होनें गौशाला के चारदीवारी पर पेड़ गिर जाने के कारण गौशाला के चारदीवारी टूट जाने वाले स्थल का मुआयना किया।।

क्षेत्र वासियों के सहयोग से दोगुनी रफ्तार से होगा गौशाला का विकास – सुरेश कुमार(उपाध्यक्ष),सौरभ गोयल(कोषाध्यक्ष)

साथ ही गौशाला की वर्तमान स्थिति की भी जानकारी गौशाला कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश यादव,कोषाध्यक्ष सौरभ गोयल से लिया।।गौशाला का निरीक्षण करने के बाद अनुमंडलाधिकारी ने चुनाव के बाद गठित कमिटी के सदस्य एवं अन्य व्यवसायी संगठन के पदाधिकारी के साथ बैठक किया।।बैठक में गौशाला के विकास एवं अन्य कई बिंदुओ पर चर्चा हुई।।जिसमें एसडीओ ने शेड का निर्माण,गौशाला में क्यूआर कोड की व्यवस्था,गौशाला के आउटलुक का निर्माण करवाने संबंधित विषयों पर चर्चाएं की।।एसडीओ ने बताया कि गौशाला के चुनाव के बाद गठित कमिटी के बाद यह पहली बैठक गौभक्तों सहित अन्य व्यवसायी संगठन के सदस्यों के बीच की जा रही है। ताकि गौशाला का और भी सौंदर्यीकरण किया जा सके।।इस मौके पर श्री कृष्ण गौशाला कमिटी के पदाधिकारी अजय छापड़िया,अनिल बरनवाल,टिल्लू बंका,सुभाष बरनवाल एवं खुदरा विक्रेता संघ के अध्यक्ष बबलू केशरी,उपाध्यक्ष रंधीर माथुरी,गौभक्त सह व्यावसायी अनुप केशरी,केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के सचिव विजय बरनवाल सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।।

Related Posts

गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

झाझा की धार्मिक पहचान मानी जाने वाली श्री कृष्ण गौशाला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को गौशाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने झाझा थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह…

झाझा:पुनर्जीवित होगा राजस्थान नवयुवक संघ,हुई बैठक….

अग्रवाल पंचायत भवन परिसर में रविवार को राजस्थान नवयुवक संघ के पुनर्गठन एवं संगठन को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से चुनावी सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता सीताराम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

झाझा:पुनर्जीवित होगा राजस्थान नवयुवक संघ,हुई बैठक….

झाझा:पुनर्जीवित होगा राजस्थान नवयुवक संघ,हुई बैठक….

झाझा में बिजली की स्थिति दयनीय,लोग परेशान

झाझा में बिजली की स्थिति दयनीय,लोग परेशान

नहीं रहे बाबा!अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़,झाझा में शोक की लहर

नहीं रहे बाबा!अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़,झाझा में शोक की लहर

वाहन चेकिंग में जब धराए पार्षद महोदय,नहीं काम आई पहचान,कटा 8 हजार का चालान

वाहन चेकिंग में जब धराए पार्षद महोदय,नहीं काम आई पहचान,कटा 8 हजार का चालान

चिहरा थानेदार कुंज बिहारी के रडार पर शराब माफिया,ऐसे हो रही धर पकड़

चिहरा थानेदार कुंज बिहारी के रडार पर शराब माफिया,ऐसे हो रही धर पकड़