CRIME:तांत्रिक दंपति की निर्मम हत्या,अंधविश्वास में हुई…

REPORT:NEWS DESK

खबर जमुई जिले के झाझा से है जहां चिलको गांव में अंधविश्वास के चक्कर में दो लोगों की निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है।। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति फागू खैरा की सामान्य तरीके से मौत हो गई थी जिसके बाद झाड़ फूंक के पेंच में पड़कर उसके स्वजन तांत्रिक का काम करने वाले जागेश्वर भुल्ला और जासो देवी के पास ले गए।।जिसके बाद परिजनों को पता चला कि फागू खैरा की मौत हो चुकी है।। उसके बाद मृतक के स्वजनों ने दंपति जागेश्वर भुल्ला और जासो देवी को फागू खैरा के मौत का जिम्मेवार ठहराते हुए धारदार हथियार से काटकर दंपति को मौत के घाट उतार दिया।।यानी इस मामले में कुल 3 शव को पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया है।। मामले की सूचना मिलते ही जमुई एसपी मदन कुमार आनंद,झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार,थानाध्यक्ष संजय कुमार ,सब इंस्पेक्टर कुंज बिहारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गए। बता दें कि फॉरेंसिक लैब की टीम भी घटनास्थल पर हर बिंदु पर बारीकी से छानबीन कर रही है।।हालांकि इस प्रकरण में दो हत्या और एक सामान्य मौत की बातें सामने आई है।। मामले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या की वास्तविक वजह क्या है।।

Related Posts

गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

झाझा की धार्मिक पहचान मानी जाने वाली श्री कृष्ण गौशाला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को गौशाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने झाझा थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह…

झाझा:पुनर्जीवित होगा राजस्थान नवयुवक संघ,हुई बैठक….

अग्रवाल पंचायत भवन परिसर में रविवार को राजस्थान नवयुवक संघ के पुनर्गठन एवं संगठन को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से चुनावी सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता सीताराम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

झाझा:पुनर्जीवित होगा राजस्थान नवयुवक संघ,हुई बैठक….

झाझा:पुनर्जीवित होगा राजस्थान नवयुवक संघ,हुई बैठक….

झाझा में बिजली की स्थिति दयनीय,लोग परेशान

झाझा में बिजली की स्थिति दयनीय,लोग परेशान

नहीं रहे बाबा!अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़,झाझा में शोक की लहर

नहीं रहे बाबा!अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़,झाझा में शोक की लहर

वाहन चेकिंग में जब धराए पार्षद महोदय,नहीं काम आई पहचान,कटा 8 हजार का चालान

वाहन चेकिंग में जब धराए पार्षद महोदय,नहीं काम आई पहचान,कटा 8 हजार का चालान

चिहरा थानेदार कुंज बिहारी के रडार पर शराब माफिया,ऐसे हो रही धर पकड़

चिहरा थानेदार कुंज बिहारी के रडार पर शराब माफिया,ऐसे हो रही धर पकड़