CRIME:जमुई में एक लाख का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

REPORT:NEWS DESK,BIHAR

जमुई जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी सुभाष कुमार महतो उर्फ वीरप्पन महतो को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को यह कामयाबी मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना गांव के पास आंजन नदी पुल के समीप मिली, जहां सुभाष एक लाल रंग की चार पहिया वाहन में सवार था।गुप्त सूचना के आधार पर जमुई पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए सुभाष महतो को धर दबोचा। गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक पिस्टल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।बताया जा रहा है कि सुभाष महतो के खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।पुलिस की इस कार्रवाई से अपराध नियंत्रण की दिशा में इसे एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Related Posts

गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

झाझा की धार्मिक पहचान मानी जाने वाली श्री कृष्ण गौशाला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को गौशाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने झाझा थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह…

झाझा:पुनर्जीवित होगा राजस्थान नवयुवक संघ,हुई बैठक….

अग्रवाल पंचायत भवन परिसर में रविवार को राजस्थान नवयुवक संघ के पुनर्गठन एवं संगठन को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से चुनावी सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता सीताराम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

झाझा:पुनर्जीवित होगा राजस्थान नवयुवक संघ,हुई बैठक….

झाझा:पुनर्जीवित होगा राजस्थान नवयुवक संघ,हुई बैठक….

झाझा में बिजली की स्थिति दयनीय,लोग परेशान

झाझा में बिजली की स्थिति दयनीय,लोग परेशान

नहीं रहे बाबा!अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़,झाझा में शोक की लहर

नहीं रहे बाबा!अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़,झाझा में शोक की लहर

वाहन चेकिंग में जब धराए पार्षद महोदय,नहीं काम आई पहचान,कटा 8 हजार का चालान

वाहन चेकिंग में जब धराए पार्षद महोदय,नहीं काम आई पहचान,कटा 8 हजार का चालान

चिहरा थानेदार कुंज बिहारी के रडार पर शराब माफिया,ऐसे हो रही धर पकड़

चिहरा थानेदार कुंज बिहारी के रडार पर शराब माफिया,ऐसे हो रही धर पकड़