पूर्व मंत्री सह झाझा विधायक दामोदर रावत से श्री कृष्ण गौशाला के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात किया है।इस दौरान श्री कृष्ण गौशाला झाझा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने झाझा विधायक दामोदर रावत से शिष्टाचार मुलाकात कर गौशाला संबंधित विभिन्न विषयों पर ध्यानाकर्षण कराया।
सचिव दयाशंकर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक श्री रावत ने अपनी ओर से दो उच्च नस्ल की गायें श्री कृष्ण गौशाला को दान स्वरूप देने का आश्वासन दिया है।इस सहयोग हेतु श्री कृष्ण गौशाला प्रबंध कमिटी विधायक महोदय के प्रति हृदय से आभार प्रकट करती है।वहीं कोषाध्यक्ष सौरभ गोयल ने कहा कि यदि इसी प्रकार सभी जनप्रतिनिधि अपना सहयोग देते रहें तो गौशाला का विकास और भी तीव्र गति से होगा।बता दें कि इससे पहले भी विधायक के द्वारा एक हाई मास्क लाइट गौशाला के परिसर में लगवाया जा चुका है।इस मौके पर गौशाला कमिटी के गौशाला कमिटी के प्रशांत सुल्तानिया,अजय छापड़िया,अनूप केशरी समेत कई लोग मौजूद रहे।






