शराब माफियाओं पर पड़ी बिहार पुलिस के इस थानेदार की काली परछाई,फिर तो..

खबर जमुई जिले से है जहां शराब कारोबारियों के खिलाफ चिहरा पुलिस का कहर बरपता दिख रहा है।बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर चितरो सरौन के रास्ते अवैध शराब लोडेड पिकअप वाहन को थानाध्यक्ष कुंज बिहारी एवं उनकी टीम ने तस्कर के साथ पकड़ने में सफलता पाई है।पकड़ाए गए पिकअप की तलाशी लेने पर लगभग 1634 लीटर विदेशी शराब को पुलिस ने जप्त किया।वहीं मौके पर तस्कर दिलीप कुमार पासवान एवं विकाश सिंह उर्फ लालू को भी पुलिस ने धर दबोचा।दोनों गिरफ्तार व्यक्ति गिरिडीह झारखंड के बताए जा रहे हैं।वहीं पुलिस ने एक कीपैड मोबाइल भी बरामद किया है और गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

बता दें कि पदभार ग्रहण करने के साथ ही थानाध्यक्ष कुंज बिहारी का सख्त रवैया तस्करों के ऊपर काली परछाई बनकर मंडरा रहा है।परंतु तस्करों की हिम्मत नहीं टूट रही।लगातार थानाध्यक्ष श्री बिहारी शराब कारोबारियों के मंसूबे को नाकाम करते नजर आ रहे हैं।छापेमारी टीम में सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार,सब इंस्पेक्टर बड़कू हांसदा,सब इंस्पेक्टर रश्मि प्रभा एवं सशस्त्र जवान शामिल थे।

Kumar Harsh

-Sharp, Bold & Unfiltered Journalism! -Registered Journalist in Bihar Diary by IPRD, Bihar Govt.

Related Posts

नहीं रहे बाबा!अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़,झाझा में शोक की लहर

झाझा क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी समाजवादी सह 1974 आंदोलन के नेता लक्ष्मण झा जो बाबा के नाम से मशहूर थे,का निधन कल रांची के मेदांता अस्पताल में हो गया।उनके…

वाहन चेकिंग में जब धराए पार्षद महोदय,नहीं काम आई पहचान,कटा 8 हजार का चालान

जमुई जिले में इन दिनों यातायात नियमों के पालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है।अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सटीक बनाने के उद्देश्य से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नहीं रहे बाबा!अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़,झाझा में शोक की लहर

नहीं रहे बाबा!अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़,झाझा में शोक की लहर

वाहन चेकिंग में जब धराए पार्षद महोदय,नहीं काम आई पहचान,कटा 8 हजार का चालान

वाहन चेकिंग में जब धराए पार्षद महोदय,नहीं काम आई पहचान,कटा 8 हजार का चालान

चिहरा थानेदार कुंज बिहारी के रडार पर शराब माफिया,ऐसे हो रही धर पकड़

चिहरा थानेदार कुंज बिहारी के रडार पर शराब माफिया,ऐसे हो रही धर पकड़

पूर्व सीएम शिबू सोरेन को झामुमो नेता आबिद कौशर ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व सीएम शिबू सोरेन को झामुमो नेता आबिद कौशर ने दी श्रद्धांजलि

पशुपालन पदाधिकारी ने झाझा गौशाला का किया निरीक्षण,उपाध्यक्ष सुरेश यादव ने..

पशुपालन पदाधिकारी ने झाझा गौशाला का किया निरीक्षण,उपाध्यक्ष सुरेश यादव ने..

झाझा:चांय पंचायत में आयोजित की गई आमसभा

झाझा:चांय पंचायत में आयोजित की गई आमसभा