खबर झाझा से है जहां प्रखंड क्षेत्र के केशोपुर पंचायत अंतर्गत मछीन्द्रा गांव में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक की पहचान माधो यादव के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार,बारिश के दौरान माधो यादव अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए घर से बाहर निकले थे।इसी बीच अचानक तेज वज्रपात हुआ,जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को दे दी गई।जिसके बाद एएसआई मुकेश सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गए।बता दें कि मृतक का दो पुत्र है जिसकी उम्र करीब 8 और 6 वर्ष है।इस दर्दनाक घटना ने गांव में शोक की लहर पैदा कर दी है वहीं परिजनों में मातम पसरा हुआ है।






