SARDONYX SCHOOL के बच्चों का CBSE बोर्ड परीक्षा में जलवा,जानें पूरी खबर

जमुई जिले का गौरव कहा जाने वाला झाझा के सर्डोनिक्स स्कूल ने इस साल भी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया।मैट्रिक और इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड के नतीजों में स्कूल ने उल्लेखनीय और पिछले वर्षों से काफी बढ़कर सफलता दर्ज की।बता दें कि 10वीं में कुल 93 छात्रों ने परीक्षा दी थी।इनमें से 67 छात्रों ने 60 फीसदी(प्रथम श्रेणी) से अधिक अंक लाकर अपना परचम लहराया।जिसमें विद्यालय की दसवीं की छात्रा निधि अग्रवाल 98.2प्रतिशत लाकर एक तरफ जहां टॉपर बनी तो वहीं श्रेया कुमारी ने 95.6 प्रतिशत और आशीष रंजन ने 93.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रौशन किया है।12वीं के नतीजों में भी स्कूल ने अपनी प्रतिष्ठा कायम रखी।इंटरमीडिएट में समीर हुसैन 95 प्रतिशत के साथ टॉपर बने जबकि आयुष राज ने 91 प्रतिशत और आर्यन कुमार ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

दअरसल विज्ञान संकाय में कुल 56 छात्रों से 43 छात्र छात्रा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए जबकि कॉमर्स में 4 छात्रों में 3 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।मैट्रिक और इन्टरमीडिएट परीक्षा में छात्रों के इस शानदार प्रदर्शन पर स्कूल में खुशी का माहौल है।निदेशक एम अख्तर व प्राचार्य विष्णु शर्मा ने सभी छात्रों,अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी।उन्होंने आशा जताई कि स्कूल भविष्य में भी अपनी गौरवशाली परंपरा को बरकरार रखेगा।

Kumar Harsh

-Sharp, Bold & Unfiltered Journalism! -Registered Journalist in Bihar Diary by IPRD, Bihar Govt.

Related Posts

गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

झाझा की धार्मिक पहचान मानी जाने वाली श्री कृष्ण गौशाला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को गौशाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने झाझा थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह…

झाझा:पुनर्जीवित होगा राजस्थान नवयुवक संघ,हुई बैठक….

अग्रवाल पंचायत भवन परिसर में रविवार को राजस्थान नवयुवक संघ के पुनर्गठन एवं संगठन को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से चुनावी सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता सीताराम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

गौशाला के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक,देखें पूरी खबर

झाझा:पुनर्जीवित होगा राजस्थान नवयुवक संघ,हुई बैठक….

झाझा:पुनर्जीवित होगा राजस्थान नवयुवक संघ,हुई बैठक….

झाझा में बिजली की स्थिति दयनीय,लोग परेशान

झाझा में बिजली की स्थिति दयनीय,लोग परेशान

नहीं रहे बाबा!अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़,झाझा में शोक की लहर

नहीं रहे बाबा!अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़,झाझा में शोक की लहर

वाहन चेकिंग में जब धराए पार्षद महोदय,नहीं काम आई पहचान,कटा 8 हजार का चालान

वाहन चेकिंग में जब धराए पार्षद महोदय,नहीं काम आई पहचान,कटा 8 हजार का चालान

चिहरा थानेदार कुंज बिहारी के रडार पर शराब माफिया,ऐसे हो रही धर पकड़

चिहरा थानेदार कुंज बिहारी के रडार पर शराब माफिया,ऐसे हो रही धर पकड़