बिजली विभाग पर जब फूटा चेयरमैन का गुस्सा,फिर तो पहुंच गए…

झाझा में बिजली विभाग की मनमानी पर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा।। लगातार लोग बिजली विभाग के खिलाफ मनमाना रवैए से परेशान होकर सोशल मीडिया अथवा कॉल के माध्यम से अपना विरोध करते नजर आ रहे हैं।।लोगों का कहना है कि देर रात लाइट कट जाने की वजह से परेशानी तो होती ही है साथ ही साथ दिन भर में कई बार लाइट आती जाती रहती है जिसके वजह से बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है।।चेयरमैन संजय कुमार यादव को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आखिरकार उनका गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और वे खलासी मुहल्ला पहुंच गए।।खलासी मुहल्ला में भी लगातार बिजली कटौती से लोगों का गुस्सा उबाल पर था चेयरमैन को देखते ही लोगों ने उनसे शिकायत की और इसके बाद चेयरमैन संजय यादव ने मौजूदा कर्मियों को जमकर फटकार लगाई।।बिजली विभाग के कर्मियों का कहना था कि कोई भी ट्रांसफर्मर में गड़बड़ी आए तो हम पूरे झाझा का लाइट काटेंगे,और इस वजह से आए दिन कोई न कोई ट्रांसफर्मर में कोई समस्या होने पर लगातार झाझा में बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है।।चेयरमैन ने अधिकारियों को पहले मौके पर बुलाने की बात कही।परंतु जब कर्मियों ने अधिकारियों को फोन लगाया तो चेयरमैन का गुस्सा देखकर अधिकारियों की भी बोलती बंद हो गई।।हालांकि चेयरमैन ने एक बात साफ कर दिया है अगर बिजली विभाग अपने रवैए से बाज नहीं आया तो उन्हें जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।।

  • Related Posts

    नहीं रहे बाबा!अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़,झाझा में शोक की लहर

    झाझा क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी समाजवादी सह 1974 आंदोलन के नेता लक्ष्मण झा जो बाबा के नाम से मशहूर थे,का निधन कल रांची के मेदांता अस्पताल में हो गया।उनके…

    वाहन चेकिंग में जब धराए पार्षद महोदय,नहीं काम आई पहचान,कटा 8 हजार का चालान

    जमुई जिले में इन दिनों यातायात नियमों के पालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है।अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सटीक बनाने के उद्देश्य से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नहीं रहे बाबा!अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़,झाझा में शोक की लहर

    नहीं रहे बाबा!अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़,झाझा में शोक की लहर

    वाहन चेकिंग में जब धराए पार्षद महोदय,नहीं काम आई पहचान,कटा 8 हजार का चालान

    वाहन चेकिंग में जब धराए पार्षद महोदय,नहीं काम आई पहचान,कटा 8 हजार का चालान

    चिहरा थानेदार कुंज बिहारी के रडार पर शराब माफिया,ऐसे हो रही धर पकड़

    चिहरा थानेदार कुंज बिहारी के रडार पर शराब माफिया,ऐसे हो रही धर पकड़

    पूर्व सीएम शिबू सोरेन को झामुमो नेता आबिद कौशर ने दी श्रद्धांजलि

    पूर्व सीएम शिबू सोरेन को झामुमो नेता आबिद कौशर ने दी श्रद्धांजलि

    पशुपालन पदाधिकारी ने झाझा गौशाला का किया निरीक्षण,उपाध्यक्ष सुरेश यादव ने..

    पशुपालन पदाधिकारी ने झाझा गौशाला का किया निरीक्षण,उपाध्यक्ष सुरेश यादव ने..

    झाझा:चांय पंचायत में आयोजित की गई आमसभा

    झाझा:चांय पंचायत में आयोजित की गई आमसभा