सारडॉनिक्स स्कूल झाझा में वन विभाग बिहार सरकार द्वारा मनाया गया वन महोत्सव।।
एक वृक्ष मां के नाम,वृक्ष हैं धरती के श्रृंगार!वृक्ष हैं जीवन के आधार!!आदि-आदि सकारात्मक भावनाओं पर आधारित वन विभाग बिहार सरकार द्वारा आज सारडोनिक्स (+ टू )स्कूल,झाझा के प्रांगण में वृक्षारोपण कर वर्तमान परिप्रेक्ष्य में और अधिक प्रासंगिक वृक्षों की महत्ता को स्थापित करने के उद्देश्य से अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम सफलीभूत हुआ।वृक्षारोपण के पूर्व उपस्थित छात्राओं को इसके अद्भुत महत्व को रेखांकित करते हुए झाझा वन परिसर पदाधिकारी अनीश कुमार ने बच्चों से वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने पर पुरजोर वकालत की।वन पदाधिकारियों ने बच्चों से आह्वान किया कि वृक्षारोपण जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक इसकी हिफाजत -संरक्षण करना भी है।ताकि,हमारी धरा पर प्राणवायु ऑक्सीजन की कदापि कमी हो ही नहीं।
विद्यालय के निदेशक एम अख्तर ने कहा पर्यावरण को सुरक्षित रखना हमारी पहली प्राथमिकता है।।

विद्यालय के निदेशक व प्राचार्य ने भी इस श्रेष्ठ सामाजिक कार्य के लिए आगंतुकजन के प्रति विद्यालय की ओर से शासन प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया तथा उन्हें बारंबार ऐसे अद्भुत कार्यक्रम करने की विनती की!इस अवसर पर वन परिसर पदाधिकारी सोनो प्रिंस कुमार राय,बोड़वा वन परिसर पदाधिकारी राहुल कुमार झा,वनरक्षी लालटुन कुमार व सुश्री निशा कुमारी आदि ने भी विद्यालय परिसर के प्राकृतिक परिवेश की जमकर तारीफ की तथा विद्यालय परिवार को इस कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी कर्मचारी, विद्यार्थी तथा प्रबुद्ध शिक्षाविदों की उपस्थिति से सचमुच पर्यावरण संतुलन में वृक्षों की महती भूमिका रेखांकित प्रतीत हुई!धन्यवाद






